14 November 2024 01:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा रोड़ पर हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। गंगाशहर थाने के एएसआई हरसुख लाल के अनुसार मृतकों की पहचान रानीसर बास निवासी लिछमा देवी व गणेश कुमार साटिया के रूप में हुई है।
एएसआई के अनुसार मां बेटा दोनों मोटरसाइकिल पर देशनोक जा रहे थे। इसी दौरान दुर्गा पंजाबी ढ़ाबे से एक किलोमीटर आगे पशु से टकरा गये। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ख़बर लिखने तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी थी।
RELATED ARTICLES
01 October 2021 12:54 PM