02 January 2022 07:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित पवनपुरी रेलवे ट्रैक का है। सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार मृतक की पहचान वैष्णो धाम के पीछे रहने वाले हरिकिशन नाई पुत्र मोहनलाल के रूप में हुई है। वह ट्रेन के आगे आया था। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक मूलतः सिंथल का है। मृतक के दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गए, सिर पे चोटें आईं। सूचना पर खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान की टीम मौके पर पहुंची। शव को मोर्चरी पहुंचाने में दोनों संस्थाओं के राजकुमार खड़गावत, सोएब व यश पड़िहार आदि ने मदद की।
RELATED ARTICLES
14 February 2026 04:29 PM