25 September 2024 02:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बालिकाएं, युवतियां व महिलाएं भगाने के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे। आए दिन थानों में लड़की भगाने के मामले आते हैं। पिछले दिनों तो एक मामला ऐसा हुआ कि एक ही लड़की दो बार अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दोनों ही बार पुलिस लड़की को बरामद कर लाई थी। बहरहाल ये भी बता दें कि अंततः ये भगौड़ापंथी युवकों पर ही भारी पड़ती है, फिर भी युवक प्रेम में बावले होकर भागमभाग करने से नहीं कतराते। मूर्खता की हदें तो तब पार हो जाती है जब नाबालिग को भी भगा लिया जाता है। जबकि कानून में स्पष्ट है कि नाबालिग को उसकी मर्जी या मर्जी के खिलाफ, दोनों ही तरह से भगाना अपहरण की श्रेणी में आता है। यही नहीं नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाना भी दुष्कर्म की संज्ञा में आता है। लड़कों को सबक लेना चाहिए, प्रेम करे भी तो यह देखकर कि कहीं लड़की नाबालिग तो नहीं, और फिर शादीशुदा से प्रेम करना भी तो अवैध ही है।
ताज़ा मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र का है। 5 सितंबर को छोटा रानीसर बास निवासी एक युवक ने नाबालिग को भगा लिया। बालिका के परिजनों ने गंगाशहर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने अब आरोपी नरेश नायक को जोधपुर में पकड़ा है। बालिका को भी बरामद कर लिया गया है। बुधवार शाम तक पुलिस दोनों को लेकर बीकानेर पहुंचेगी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने बालिका से शादी अभी तक नहीं की है। मामले की जांच एएसआई चरण सिंह कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
21 February 2022 11:17 AM