22 May 2020 08:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र के 66 वर्षीय पाबूराम पुत्र मालूराम ने आज मौत को गले लगा लिया। फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने वाला यह बुजुर्ग चौतरफा परेशान था। पांचू थानाधिकारी जसवीर कुमार से मिली जानकारी के अनुसार पाबूराम की पत्नी की पांच साल पहले मृत्यु हो गई थी। वहीं इसके कोई संतान भी नहीं थी। ऐसे में वह लंबे समय से दुखी था। जानकारी के अनुसार दुखी पाबूराम को उसके दो भाईयों द्वारा उसे सहारा देने की बजाय लगातार परेशान किया जा रहा था। हालांकि अन्य दो भाईयों द्वारा साथ देने की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है पाबूराम को पैसे के लिए परेशान किया जाता रहा। आखिर में उसने तंग आकर मौत चुनी। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
01 February 2026 10:16 PM
02 January 2021 09:49 PM
