14 October 2021 09:46 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देर रात प्रदेश के 18 आईएएस(भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। इनमें बीकानेर में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ को संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी राजस्थान जयपुर लगाया गया है। वहीं काना राम को माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर लगाया गया है। डॉ नीरज कुमार पवन को उपनिवेशन विभाग बीकानेर का आयुक्त लगाया गया है। कुमार पाल गौतम को आरयूआईडीपी से हटाकर राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कॉलेज शिक्षा विभाग आयुक्त संदेश नायक अब सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग एवं प्रबंध निदेशक, राज कॉम्प इन्फो सर्विसेज लिमिटेड जयपुर के आयुक्त व संयुक्त शासन सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रदीप के गवांडे को पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग जयपुर का निदेशक बनाया गया है। देखें पूरी सूची

RELATED ARTICLES
13 October 2026 03:09 PM