04 August 2020 01:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इस वक्त की सबसे बड़ी ख़बर सामने आ रही है। आईएएस मेंस में बीकानेर की बेटी परी विश्नोई ने ऑल इंडिया 30वीं रैंक हासिल कर जिले सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। आईएएस परी के बड़े पापा सब इंस्पेक्टर बजरंग विश्नोई ने बताया कि परी उनके छोटे भाई मनीराम विश्नोई की पुत्री है। मात्र साढ़े तेईस वर्ष की परी ने आज वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसे जानकर बीकानेर का हर शख्स गौरवान्वित होगा। आईएएस परी का परिवार मूल रूप से नोखा के काकड़ा का है व लंबे समय से पवनपुरी में संयुक्त परिवार के रूप में रहता है। आईएएस परी के दादा गोपीराम विश्नोई काकड़ा के सरपंच रह चुके हैं। वहीं मां सुशीला विश्नोई पुलिस विभाग में सीआई है। पिता मनीराम पेशे से वकील हैं। सब इंस्पेक्टर बजरंगलाल ने ख़बरमंडी न्यूज़ को बताया कि परी की बारहवीं तक की शिक्षा अजमेर में हुई है। वहीं इसके बाद वह दिल्ली चली गई। आज जैसे ही आईएएस मेंस का परिणाम आया तो पूरा परिवार खुशियों से झूम उठा। उल्लेखनीय है कि बीकानेर से पहली बार किसी ने आईएएस परीक्षा में इतना ऊंचा मुकाम हासिल किया है। उससे भी खास बात है कि यह मुकाम हासिल करने वाली एक बेटी है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
30 March 2020 01:55 PM