15 May 2022 06:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बज्जू में भयंकर आग लगने की ख़बर है। अधिकृत सूत्रों के मुताबिक करीब चार किलोमीटर के जंगलों में आग फैल चुकी है व लगातार आगे बढ़ती जा रही है।
बज्जू थानाधिकारी भूपसिंह के अनुसार आग की शुरुआत आईजीएनपी के गेस्ट हाऊस के पास से हुई। आरडी 931 क्षेत्र से लगी यह आग अब 4-5 किलोमीटर तक फैल चुकी है। तेज अंधड़ की वजह से आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। शुरूआती दौर में सड़क व नहर के बीच के जंगलों में आग लगी थी। अब आग ने नहर के दोनों ओर के जंगलों को चपेट में ले लिया है।
पुलिस विभाग की दो दमकलों, एयरफोर्स की दमकलों सहित ग्रामीणों के पानी टैंकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। इस जंगल में कीकर व सफेदे के पेड़ हैं। अनुमान है कि बड़ी संख्या में जीव जंतु भी इस आग की चपेट में आकर खत्म हो चुके हैं। ख़बर लिखने तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था।




RELATED ARTICLES
28 March 2020 02:59 PM