04 July 2020 05:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के नये जिला कलेक्टर नमित मेहता बीकानेर पहुंच चुके हैं। यहां आते ही उन्होंने सबसे पहले प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कोविड और टिड्डी नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता बताया है। किसानों की सबसे बड़ी शत्रु सेना मानी जाने वाली टिड्डी से बर्बाद हो चुके किसानों की पीड़ा दूर करने में अब तक बीकानेर प्रशासन विफल रहा। लेकिन कलेक्टर नमित द्वारा टिड्डी व कोविड को अपनी प्राथमिकता बताना किसानों के लिए अच्छा संकेत है। प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने बीकानेर की समस्याओं के समाधान में अधिकारियों व कर्मचारियों सहित एक दूसरे विभागों के बीच सामंजस्य को महत्त्वपूर्ण बताया।
RELATED ARTICLES
25 March 2024 11:49 PM