12 May 2021 02:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना से जीवन बचाने के लिए जहां काम काज से भी लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे, वहीं कुछ नासमझ लोग सड़क किनारे की खाली जगह पर इकट्ठे होकर कंगाल बनाने वाला जुआ खेल रहे थे। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बीती रात दाऊजी रोड़ से लगती सड़क पर 10 लोग घोड़ी (गोटी) कुदाकर दांव लगा रहे थे। कोतवाल नवनीत सिंह मय जाब्ते ने दबिश दी तो हड़कंप मच गया। दो जने भागने में कामयाब हो गए। वहीं आठ आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गए। थानाधिकारी नवनीत सिंह के अनुसार आरोपियों के पास से 25740 रूपए मिले, जो जब्त कर लिए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिन्ना रोड़ निवासी 25 वर्षीय वाहिद पुत्र मोहम्मद अमीन, रानी बाज़ार इंडस्ट्रियल एरिया निवासी 44 वर्षीय मोहम्मद पुत्र नत्थू खां, फड़ बाजार निवासी 36 वर्षीय फिरोज पुत्र फकर खां, बीछवाल निवासी 38 वर्षीय ओम पुत्र मोहनलाल सोनी, रानी बाज़ार निवासी 42 वर्षीय युसुफ खां पुत्र एवज खां, फड़ बाजार निवासी 37 वर्षीय विक्रम अली पुत्र नज़ीर खां, बड़ा बाजार निवासी नत्थू छींपा पुत्र इकबाल छींपा व कर्बला क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय हुसैन पुत्र अहमद के रूप में हुई।
चौंकाने वाली बात यह है कि दबोचे गए आरोपियों में कई दूर दराज के क्षेत्रों के रहने वाले हैं। लॉक डाउन लगा है, कोरोना तांडव कर रहा है इसके बावजूद ये आरोपी सिर्फ जुआ खेलने के लिए जान खतरे में डालकर इतनी दूर तक आ गए।
थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि एसपी प्रीति चंद्रा ने जुआ सट्टा के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी के तहत एएसपी शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया व सीओ सिटी सुभाष शर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
13 August 2025 05:41 PM