15 November 2024 12:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में अपराधी अंकुश से बाहर हो चुके हैं। अब अपराधियों में पुलिस का कोई भय बाकी नहीं है जबकि आमजन बढ़ते अपराधों से भयभीत हैं। आए दिन हत्याएं हो रही है। चोरों का आतंक भी परवान पर है तो लूट व गैंगरेप जैसी घटनाएं भी हो रही है।
बीती रात श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा में चोरों ने जमकर कोहराम मचाया। यहां के धन्नाराम मेघवाल व छगन लाल मेघवाल के घर चोरी की वारदात कर डाली। लाखों के सोने चांदी के गहने बर्तन आदि ले गए। बताया जा रहा है कि बक्शे ही उठा ले गए, बाहर जाकर बक्शे खाली करके छोड़ गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 7-8 अन्य घरों में भी गए। हालांकि वहां चोरी नहीं की।
रात को चोरी के बाद भी अपराध थमे नहीं। अभी गैंगरेप की ख़बर भी सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक बीती रात तीन लड़कों ने नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है।
बता दें कि पिछले 2-4 माह में श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़े हैं। हत्या की वारदातें भी बढ़ी है। हाल ही में लूट की बड़ी वारदात भी हुई थी। बढ़ती आपराधिक घटनाएं कहीं ना कहीं पुलिस की लापरवाही दर्शाती है। बढ़ती आपराधिक घटनाओं से श्रीडूंगरगढ़ पुलिस सवालों के घेरे में हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
29 April 2020 03:11 PM