27 March 2024 02:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर लोकसभा सीट से आज पर्चा भर दिया है। अर्जुनराम ने चौथी बार इस सीट से नामांकन भरा है। इससे पहले उन्होंने 2009, 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में नामांकन भरा था। उस समय वे चुनाव जीते थे। नामांकन के दौरान कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, विधायक सुमित गोदारा, सिद्धि कुमारी, विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत व अंशुमान सिंह भाटी सहित महापौर सुशीला कंवर, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, पूर्व विधायक बिहारी विश्नोई, संतोष बावरी, विश्वकर्मा बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार, बीजेपी शहर अध्यक्ष विजय आचार्य व जालम सिंह भाटी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM