31 July 2021 02:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को राउंड अप कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
थानाधिकारी राणीदान चारण के अनुसार 8 वर्षीय मासूम की मां ने बेलहा, बिहार निवासी 25 वर्षीय नरेश मंडल पुत्र देव नारायण के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि दो साल पहले यानी 2019 में बच्ची घर पर अकेली थी। उसी दौरान आरोपी वहां आया और बच्ची से दुष्कर्म किया। अचानक मां घर पहुंच गई। आरोपी उसी समय वहां से भाग गया। इतने समय तक आरोपी कहीं दिखा नहीं। अब आरोपी दिखा तो पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।
आरोपी गांजे का नशा करता है। आरोपी के खिलाफ धारा 376 क, ख आईपीसी व 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच एसआईयूपी एसडब्ल्यू इंचार्ज डीवाईएसपी धरम पूनिया कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
20 March 2020 07:37 PM