08 May 2025 09:35 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोतवाली थाने के पास मदान मार्केट सिलेंडर ब्लास्ट मामले में मौतों का आंकड़ा 6 पर पहुंच गया है। रेस्क्यू टीम को आज सुबह तीन और शव मलबे में मिले हैं। मृतकों की पहचान किशन पुत्र पूनम, किशन पुत्र भंवर व रामस्वरूप के रूप में हुई है। बता दें कि बुधवार को सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से पांच मंजिला बिल्डिंग ढ़ह गई थी। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल से दस जनों को अस्पताल ले जाया गया था, जिनमें से दो मृत पाए गए। शेष आठ में से चार गंभीर घायलों को भर्ती किया गया, जिनका इलाज जारी है। बुधवार शाम मलबे में एक और शव मिला था। बुधवार को मिले शवों की पहचान सचिन सोनी पुत्र गौरव सोनी, मोहम्मद असलम पुत्र बरकत अली व सलमान बंगाली के रूप में हुई थी।
पुलिस व सामाजिक कार्यकर्ता बुधवार सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। संकरी जगह होने की वजह से रेस्क्यू में काफी मुश्किलें आईं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM