23 September 2025 09:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर से इस वक्त की बुरी ख़बर सामने आ रही है। बीकानेर के रिड़मलसर के पास नापासर रोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई है। पीबीएम अस्पताल सूत्रों के मुताबिक तीनों युवकों के मुंह पूरी तरह कुचले जा चुके हैं। एक का तो छाती तक का हिस्सा पूरा चकनाचूर हो चुका है। इस वजह से पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने मृतक की जेब में मिले मोबाइल से पहचान के प्रयास शुरू किए हैं।
प्रथमदृष्टया मिली सूचना के अनुसार तीनों युवक मोटरसाइकिल सवार थे। मोटरसाइकिल एक ट्रेलर की चपेट में आई। युवकों के मुंह ट्रेलर के नीचे आ गये।
RELATED ARTICLES
28 January 2026 12:33 AM