18 April 2021 09:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मेडिकल कॉलेज बीकानेर व जयपुर से इस वक्त की बड़ी ख़बर यह है कि जोधपुर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ जीएल मीणा को एपीओ(आदेशों की प्रतिक्षा) कर दिया गया है। वहीं बीकानेर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ एस एस राठौड़ का स्थानांतरण कर दिया गया है। स्थानांतरण के बाद राठौड़ को जोधपुर मेडिकल कॉलेज में मीणा की जगह कार्य-व्यवस्थार्थ लगाया गया है। वहीं मेडिकल कॉलेज बीकानेर में यूरोलॉजी के प्राचार्य डॉ मुकेश आर्य को राठौड़ की जगह कार्यभार दिया गया है। आर्य को यह कार्यभार अगले आदेशों तक दिया गया है। वहीं मीणा का मुख्यालय निदेशालय, चिकित्सा विभाग जयपुर कर दिया गया है।
तीनों आदेशों ने मेडिकल कॉलेज में हलचल मचा दी है। चूंकि आर्य को कार्यवाहक के रूप में लगाया गया है, तो मूल पद हेतु प्रयास लगने भी शुरू हो गए हैं। माना जा रहा था कि राठौड़ के बाद मीणा को बीकानेर लगाया जाएगा। लेकिन यहां मामला उल्टा पड़ चुका है। हालांकि राठौड़ को अब भी जयपुर भेजा जा सकता है। वे जोधपुर में कार्यवाहक के रूप में ही लगे हैं। देखें तीनों आदेश



RELATED ARTICLES
20 January 2022 03:48 PM