26 July 2026 12:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एमडी तस्करी के चर्चित मामले में सदर पुलिस ने दो और तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान नागौर निवासी मोहम्मद अली व महिपाल रायका के रूप में हुई है।
दो दिन पहले सदर थानाधिकारी सुरेंद्र पचार ने भीनासर निवासी ताराचंद सारस्वत व नागौर निवासी इस्लामुद्दीन काजी को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से करीब 105 ग्राम एमडी जब्त हुई थी।
सदर थानाधिकारी सुरेंद्र पचार ने बताया कि ताराचंद तक माल पहुंचाने का काम इस्लामुद्दीन का था। मगर इस्लामुद्दीन से ऊपर मोहम्मद अली व महिपाल रायका है। पुलिस दोनों को पेश कर रिमांड पर लेगी। वहीं ताराचंद व इस्लामुद्दीन 27 तक रिमांड पर हैं।
बता दें कि इस मामले में पुलिस ने कुल 22 तस्कर नामजद किए। इनमें बड़ी संख्या में वो तस्कर है जिनको एमडी की सप्लाई ताराचंद द्वारा की जाती थी। जांच में मुल्जिमों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM