23 July 2022 08:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। (रोशन बाफना की रिपोर्ट)आईजी ओमप्रकाश पासवान मय टीम ने बीकानेर में नकली नोट बनाने वाले गैंग को दबोचा है। सूत्रों के मुताबिक पांच बदमाशों सहित करोड़ों रूपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक आईजी मय स्पेशल टीम ने पहले नोखा के सुरपुरा में रेड कर चंपालाल उर्फ नवीन नाम के शख्स को दबोचा। उससे बड़ी मात्रा में नकली करेंसी बरामद की। इसके बाद नोखा में ही एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं इन दोनों से पूछताछ के आधार पर जिले के तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों में रेड करते हुए तीन व्यक्तियों को दबोचा। ख़बर लिखने तक आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि अभी छापेमारी जारी है। गैंग के कुछ और सदस्य अभी हाथ लग सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक प्रिंटिंग मशीन के इस्तेमाल से नकली नोट बनाए जा रहे थे।
बता दें कि यह पूरी कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश पासवान के ऑफिस को मिले इनपुट के आधार पर आईजी ऑफिस की टीम ने की है। छापेमारी में स्वयं आईजी भी शामिल हुए।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
10 April 2026 06:33 PM