20 May 2022 01:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एक महिला व्याख्याता ने स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति सहित तीन के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बीछवाल थाने में आरोपियों के खिलाफ बीछवाल थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि कुलपति डॉ रक्षपाल सिंह, विपिन लड्ढ़ा एसटीए व डॉ आईपी सिंह उसे शारीरिक, मौखिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आरोपियों की नजर पीड़िता पर सही नहीं थी। उसे काफी परेशान किया गया। मामला पुराना है। बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 354 आईपीसी की विभिन्न उपधाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
RELATED ARTICLES
10 February 2021 12:03 PM