14 June 2022 01:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सोशल मीडिया पर भाईगिरी तथा धार्मिक व सांप्रदायिक उन्माद फैलाकर भय व नफरत का माहौल बनाने वाले सिरफिरों पर आईजी ओमप्रकाश पासवान का कानूनी डंडा पड़ना शुरू हो गया। आईजी के ऑपरेशन साइबर क्लीन के तहत पीबीएम के सीनियर अकाउंटेंट को जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी महावीर प्रसाद विश्नोई ने बताया कि आरोपी का नाम दीनदयाल खड़गावत है। दीनदयाल पीबीएम में डबल ए ओ पोस्ट पर है।
एच एम रोहिताश भारी ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी की थी। टिप्पणी सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली थी। जानकारी मिलने पर आरोपी दीनदयाल खड़गावत को देर रात धारा 108 व 151 के तहत गिरफ्तार किया गया। अभी उसे पेश कर पाबंद करवाया जाएगा।
RELATED ARTICLES
31 August 2020 09:58 PM