25 March 2022 07:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इस बार भी बीकानेर नगरीय क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता शनिवार व रविवार को भी बिजली बिल जमा करवा सकेंगे। बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) ने शनिवार व रविवार को बिल संग्रहण केंद्र खुले रखने की घोषणा की है। ऐसे में 26 व 27 मार्च को अवकाश के दिन भी ग्राहकों को बिजली बिल जमा करवाने की सुविधा मिल सकेगी। कंपनी के कमर्शियल हैड अचिंत्या गोस्वामी ने बताया कि शनिवार को शाम पांच बजे तक तथा रविवार को सुबह साढ़े नौ से दो बजे तक कैश काउंटर खुले रहेंगे। उपभोक्ता शहर के किसी भी बिल संग्रहण केंद्र पर बिल जमा करवा सकते हैं।
RELATED ARTICLES
23 February 2023 05:43 PM