09 May 2022 05:23 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। यूपी व हरियाणा से आए चार युवकों को गंगाशहर पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चारों को बीती रात दबोचा गया। प्रत्येक के पास एक-एक गन और एक-एक पिस्टल मिली बताते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार एएसपी सिटी अमित कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। हालांकि चारों के पास हथियार के लाइसेंस भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि ये चारों एक बड़े गैंगस्टर के सुरक्षा गार्ड हैं। इनमें एक युवक यूपी का है, वहीं तीन हरियाणा के हैं। पुलिस चारों के हथियार लाइसेंस की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
05 October 2020 10:41 AM