06 June 2020 07:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अधिकतर व्यक्ति अपने जन्मदिन को पार्टी व मौज-मस्ती करके मनाना पसंद करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग ऐसे भी हैं जो इस दिन को अच्छे कामों के लिए अवसर मानते हैं। इन्हीं गिने-चुने लोगों में एक नाम शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व समाजसेवी दिलीप बांठिया का भी है। बांठिया का सात जून को जन्मदिवस है। इस दिन गंगाशहर के तेरापंथ भवन में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इस दौरान बांठिया सहित उनके साथी रक्तदान करेंगे। आज इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी हाथों हुआ। पोस्टर विमोचन के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पूर्व यूआईटी चेयरमेन महावीर रांका, रतनलाल दफ्तरी, समाजसेवी रिद्धकरण सेठिया, हेमंत सिंह यादव, सुरेश दफ्तरी, सुरेंद्र सिंह कस्वां, धनराज गोदारा, रितेश सेवग सहित पार्टी कार्यकर्ता व बांठिया के मित्र मौजूद रहे।
.jpeg)


RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
11 May 2020 11:20 PM