21 March 2023 10:15 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर की नई सिंघम तेजस्वनी गौतम की वक्र दृष्टि से अब हवाला माफियाओं में खलबली मच चुकी है। बीती रात एसपी तेजस्वनी के निर्देशन में सदर पुलिस ने हवाला के एक करोड़ 36 लाख 5 हजार रूपए जब्त किए हैं। पुलिस ने बीकानेर निवासी भवानी प्रजापत को गिरफ्तार भी किया है। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि उन्होंने रात 11 बजे शहरभर में अचानक नाकाबंदी करवाई थी, जो दो बजे तक चली। वें खुद भी फील्ड में थी। नाकाबंदी काली फिल्म व बिना नंबर की गाड़ियों के लिए करवाई गई। अलग अलग थानों की पुलिस ने मिलकर 60 वाहन काली फिल्म के व बिना नंबर के 15 वाहन जब्त किए। इसी दौरान रात साढ़े बारह बजे गंगानगर चौराहे पर भवानी की कार रुकवाई गई। कार में बड़ी राशि मिली। आरोपी राशि का सॉर्स नहीं बता सका। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हवाला की राशि इनकम टैक्स के सुपुर्द की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है। वह किसी ट्रांसपोर्टर के लिए काम करता है। उसने अब तक ट्रांसपोर्टर का नाम नहीं बताया है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM