04 March 2021 07:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बीकानेर के उपनिदेशक का दायित्व अब हरिशंकर आचार्य ने संभाल लिया है। राज्य सरकार ने आज जनसम्पर्क विभाग के सात अधिकारियों का स्थानातंरण किया था। इसी आदेश में आचार्य को बीकानेर उपनिदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क के पद पर पदस्थापित किया गया। गुरूवार शाम को आचार्य ने ज्वाइनिंग कर ली।
बता दें कि हरिशंकर आचार्य ऊर्जावान व सहज छवि के व्यक्तित्व माने जाते हैं। वे इससे पूर्व स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय में सहायक निदेशक जनसम्पर्क के पद पर पदस्थापित थे। वहीं इससे पूर्व वे श्रीगंगानगर, नागौर व बीकानेर में सहायक जनसम्पर्क अधिकारी और बीकानेर में जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।देखें सूची


RELATED ARTICLES
27 February 2020 06:08 PM