28 October 2021 10:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में 90 लाख की चोरी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि लिमगांव सिरड़ी अहमदनगर महाराष्ट्र हाल गुना मध्यप्रदेश निवासी 19 वर्षीय सागर चौहान पुत्र राजेश चौहान पारदी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। बता दें कि 2-3 अक्टूबर की रात को भंवरलाल ओझा के यहां पारदी गैंग ने चोरी की बड़ी वारदात की थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए दो महिलाओं व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। वहीं अब सागर को गिरफ्तार किया है। मामले में अभी तक काफी सारे आरोपी पुलिस से आंख मिचोली खेल रहे हैं।
इस मामले में बीकानेर पुलिस की विभिन्न टीमें जांच में शामिल हैं। 90 लाख की चोरी करने वाला यह गैंग कोई आम गैंग नहीं बल्कि सौ साल पुराना पारदी गैंग है। पुलिस के लिए यह मामला चुनौतीपूर्ण है।

RELATED ARTICLES
23 November 2020 08:29 PM
