01 September 2025 09:49 AM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर पुलिस की डीएसटी यानी जिला विशेष शाखा ने खाजूवाला पुलिस के साथ मिलकर कुख्यात हथियार तस्कर शिवा सहित दो युवकों को धर दबोचा है। आरोपियों से दो पिस्टल व 4 मैगजीन बरामद की गई है। जिसमें एक पिस्टल समीर से बरामद की गई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी शिवा मध्यप्रदेश का निवासी है। वह बज्जू थाने के हिस्ट्रीशीटर श्रवण सोडा के साथ मिलकर हथियारों की तस्करी करता है। श्रवण को 2024 में बीकानेर पुलिस ने 12 हथियारों व 40 राउंड के साथ पकड़ा था। वह दो माह पहले ही जेल से बाहर आया है। डीएसटी को फिलहाल शिवा व खाजूवाला निवासी समीर को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस अब श्रवण व उसके साथी खाजूवाला निवासी राजेश तर्ड की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश निवासी शिवा बज्जू थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वही मध्यप्रदेश से हथियार बीकानेर लाता है। राजेश भी बदमाश प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि यह कार्रवाई एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में एडिशनल एसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी के नेतृत्व में डीएसटी, खाजूवाला पुलिस व साईबर सेल ने मिलकर की है। कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी धीरेंद्र सिंह, खाजूवाला थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत व साईबर सेल एएसआई दीपक यादव की विशेष भूमिका रही।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
07 March 2020 08:42 PM