13 March 2022 12:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी की एक आवासीय बिल्डिंग के फ्लैट में आग लग गई। घटना सुबह नौ बजे की है। जेएनवीसी थानाधिकारी महावीर प्रसाद विश्नोई के अनुसार सेक्टर आठ में स्थित भारत पेट्रोलियम की आवासीय बिल्डिंग में यह घटना हुई। यहां एक फ्लैट में शॉट सर्किट की वजह से आग लग गई। फ्लैट में निवास कर रहा परिवार तुरंत ही बाहर आ गया। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि आग रौद्र नहीं हो पाई। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि फ्लैट में रखे कुछ एक सामान जल गए ।
RELATED ARTICLES
23 May 2021 03:35 PM