17 August 2020 11:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अवैध संबंधों के चक्कर में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 11 अगस्त को खाजूवाला की नहर में पीछे से बहकर आए शव की शिनाख्त हुई तब हत्या की बात सामने आई। रावला निवासी धर्मेंद्र का शव खाजूवाला की नहर में मिला था। मृतक के भाई ने बताया है कि उसका भाई भूपसिंह के खेत को हिस्सेदारी के साथ काश्त करता था व वहां बीवी बच्चों सहित रहता था। भूपसिंह व मृतक की पत्नी के बीच अवैध शारीरिक संबंध हैं। इसीलिए भूपसिंह विश्नोई ने उसके भाई धर्मेंद्र विश्नोई को मारकर नहर में बहा दिया। आरोप है इस कार्य में उसकी पत्नी व मित्र छिंद्रासिंह सहयोगी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201 व 120 भी भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
RELATED ARTICLES
31 January 2023 11:49 AM