02 April 2020 12:18 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चुरू के सातों कोरोना पीड़ितों को पीबीएम लाया जाना तय हो गया है। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने बताया कि पीबीएम के डी वार्ड में इन मरीजों को एडमिट किया जाएगा। वहीं डी के साथ ई व एफ वार्ड खाली करवा लिया गया है। पीबीएम के आस पास के क्षेत्र को सीज़ किया जाएगा। वहीं शाम को राणीसर बास से लाए ग्यारह संदिग्धों को भी पीबीएम में शिफ्ट कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि बीकानेर अब तक कोरोना से सुरक्षित जिला है। लेकिन सुबह तक यहां ये सात मरीज़ एडमिट कर दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
23 October 2020 11:11 PM