19 June 2020 11:35 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। हर बार बरसात के मौसम में नालों को लेकर निर्देश दिए जाते हैं लेकिन समस्या खत्म नहीं होती। महिला आईटीआई रोड़ वल्लभ गार्डन चौराहे से पहले स्थित नाला आमजन की बड़ी समस्या बना हुआ है। गुरूवार को इस संबंध में राजकीय डूंगर महाविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष ज्योति चौधरी ने कलेक्टर कुमार पाल गौतम को ज्ञापन दी। ज्योति ने गौतम को सारी समस्या से अवगत करवाते हुए पहली बारिश से पहले ही नाले की मरम्मत व साफ-सफाई करवाने की मांग की है। बता दें कि बीकानेर में ऐसे और भी नाले हैं, जिन्हें मरम्मत व सफाई की आवश्यकता है मगर अभी तक इनपर प्रशासन की कोई सोच ही नहीं बन पाई है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM