29 October 2020 11:42 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में आईपीएल की तर्ज पर ऐतिहासिक फुटबॉल लीग आयोजित होने जा रही है। लालगढ़ पैलेस में हुई बैठक में खिलाड़ियों को अवसर देने वाली इस परिकल्पना पर मुहर लग चुकी है। बीकानेर प्रीमियर लीग नाम से होने वाले इस आयोजन के संयोजक भैरूंरतन ओझा ने बताया कि इस लीग में बीकानेर की 6 टीमें हिस्सा लेगी। ख़ास बात यह है कि इन टीमों के नाम बीकानेर के ऐतिहासिक स्थलों के नाम पर होंगे। वहीं आईपीएल की तरह ही इन टीमों के अलग अलग मालिक होंगे। टीमों का गठन हो चुका है। अब नवंबर में ट्रायल व दिसंबर में टूर्नामेंट होगा। इस पूरी लीग की रूपरेखा खिलाड़ी आशीष दुबे ने बनाई है। लालगढ़ पैलेस में हुई बैठक में शंकर बोहरा, उमेश सिंह शेखावत, मोहम्मद रफीक, परीक्षित स्वामी, देवेंद्र सिंह भाटी व श्याम कुमार हर्ष आदि खिलाड़ी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM