09 January 2021 10:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अफीम, अवैध पिस्तौल व तीन कारतूस सहित एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामला बज्जू थाना क्षेत्र का है। जहां दौराने गश्त थानाधिकारी नरेश निर्वाण मय टीम ने बांगडसर रोड़ पर श्यामलाल विश्नोई पर कार्रवाई की। आरोपी के पास तलाशी में एक किलो अफीम, एक पिस्टल व तीन कारतूस मिले। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामले की जांच कोलायत थानाधिकारी अजय कुमार को दी गई है। आरोपी से मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त के विषय में पूछताछ की जाएगी। वहीं आरोपी के पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड की छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
26 October 2020 07:22 PM