04 June 2020 11:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। प्रशासन की अनदेखी का शिकार हो रही कोटगेट सब्जी मंडी आख़िरकार भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद खुल गई। बुधवार को भाजपा नेता गोपाल अग्रवाल के प्रयासों से मंडी खोलने पर सहमति बनीं। लेकिन सुबह मंडी खोलने के एक घंटे के बाद ही मंडी बंद करवा दी गई। इसके बाद भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा व गोपाल अग्रवाल ने हस्तक्षेप किया। इन्होंने मंडी अध्यक्ष के साथ कोतवाली सीओ सुभाष शर्मा व एस एच ओ नवनीत सिंह धारीवाल से बातचीत की। बताया जा रहा है कि इसी बीच एसपी शर्मा को मामले की भनक लगी, जिस पर उन्होंने सीओ शर्मा को फोन कर जानकारी मांगी। गोपाल अग्रवाल के अनुसार सीओ ने एसपी से मंडी खोलने के पक्ष में बात रखी,जिस पर एसपी मंडी खुलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद भाजपा नेताओं ने मौके पर जाकर मंडी खुलवाई व एक घंटे मौके पर भी रहे। बता दें कि मंडी दुकानदारों की मांग भी यही थी कि जब सारा बाज़ार खुल रहा है तो मंडी बंद करवाकर सब्जी वालों को रोजगार करने से क्यों रोका जा रहा है। इसी मांग के साथ मंडी अध्यक्ष ने गोपाल अग्रवाल से बात की थी। जिस पर एबी फॉर्मेट में मंडी सुचारू करवाने की प्लानिंग बनाते हुए कदम उठाए गए थे।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
31 December 2021 06:31 PM