14 September 2022 11:39 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सिर में गोली लगने से घायल हुए युवक की दौराने इलाज मौत हो गई। मंगलवार देर शाम पूगल रोड़, हसनैन ट्रस्ट वाली गली निवासी छगनसिंह पुत्र भैरूं सिंह ने स्वयं के सिर पर गोली मार ली थी। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल ले गए। जहां रात को ही उसने दम तोड़ दिया।
सीओ सिटी दीपचंद सहारण ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। घटना के पीछे कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों की स्थिति सामान्य होने पर पूछताछ की जाएगी। वहीं जिस बंदूक से गोली मारी उसके अवैध होने की आशंका है।
RELATED ARTICLES
16 April 2022 11:10 AM