24 February 2023 06:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राज्यपाल कलराज मिश्र 25 से 27 फरवरी तक बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। मिश्र शनिवार को 10.20 बजे जयपुर से राजकीय विमान द्वारा रवाना होकर प्रातः 11 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राज्यपाल 25 फरवरी को 12 बजे से स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। मिश्र सायं 6 बजे डॉ करणी सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय लोक संस्कृति महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले कला शिविर, बनेणश्वर धाम की पारम्परिक आदिवासी पेंटिंग पर आधारित प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल श्री मिश्र 26 फरवरी (रविवार) को प्रातः 11.50 बजे से महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। श्री मिश्र 27 फरवरी (सोमवार) को प्रातः 10.40 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सायं 6 बजे राजकीय विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
18 October 2020 11:25 AM