07 October 2023 02:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में अब नौ उपखंड और दस तहसीलें होंगी। बीकानेर से अलग हुए खाजूवाला व छत्तरगढ़ को पुनः बीकानेर में सम्मिलित कर दिया गया है। इससे पहले नये जिलों के गठन के दौरान खाजूवाला व छत्तरगढ़ को नये जिले अनूपगढ़ में सम्मिलित किया गया था। बाद में दोनों इलाकों के लोगों ने बीकानेर में ही रहने की मांग की। इस पर यह बदलाव किया गया है।
अब बीकानेर जिले में बीकानेर, लूणकरणसर, नोखा, पूगल, श्रीडूंगरगढ़, कोलायत, बज्जू, छत्तरगढ़ व खाजूवाला उपखंड होंगे। वहीं बीकानेर, लूणकरणसर, नोखा, पूगल, श्रीडूंगरगढ़, कोलायत, बज्जू, हदा, छत्तरगढ़ व खाजूवाला तहसील होंगी।

RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM