07 July 2020 05:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में मंगल के अमंगल ने चौंका दिया है। सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए आज कोरोना दो मौतों के साथ 83 पर पहुंच गया है, हालांकि 83 में से चार जयपुर रहते हैं, जो कि बीकानेर की जयनारायण व्यास कॉलोनी के हैं। वहीं आज सबसे पहले तीन पॉजिटिव आए, उसके बाद 6, फिर सत्तरह और चार और अब तक की अंतिम रिपोर्ट 53 पॉजिटिव की आई। मंगलवार को केवल बीकानेर में निवास कर रहे 79 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से बीकानेर की एक महिला की मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई, वहीं चुरू निवासी एक कोरोना पॉजिटिव की पीबीएम में मौत भी हुई। ऐसे में बीकानेर में मंगलवार ने सबको हिला दिया है। बावजूद इसके आमजन अपनी जिम्मेदारी नहीं समझता है तो कोरोना बीकानेर के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है। ऐसे में बीकानेर वासियों को भी अब पुलिस, चिकित्सा विभाग व प्रशासन की तरह सजग होकर नियमों की पालना करनी होगी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
09 January 2021 10:18 PM