02 February 2021 10:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। फड़बाजार के व्यापारी के साथ छीना झपटी की वारदात हुई है। वारदात रांगड़ी चौक के पास मुकीम बोथरा मोहल्ले की आम सड़क पर हुई। नर्सिंग दास अग्रवाल फड़बाजार से मोटरसाइकिल पर लौट रहे थे। इस दौरान रांगड़ी चौक के समीप पास चल रहे मोटरसाइकिल सवार ने थैला छीना और फरार हो गया। ख़बर लिखे जाने तक कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह मय टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। थैले में क्या था यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
RELATED ARTICLES
05 November 2025 04:13 PM