19 April 2021 03:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सोमवार की शुरुआत ही बीकानेर के लिए बड़ी बुरी हुई है। आज की पहली रिपोर्ट में एक साथ 309 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं चार लोगों की मौत हो गई। 1527 लोगों की जांच में से 309 लोग पॉजिटिव आए हैं।
सीएमएचओ द्वारा चार मौतों की पुष्टि की गई है। भीनासर निवासी 38 वर्षीय संदीप डागा की बीती रात साढ़े बारह बजे मौत हो गई। बड़ा बाजार निवासी 87 वर्षीय विमला देवी की अपराह्न बारह बजे मौत हुई है। शहरी क्षेत्र निवासी राकेश दैया की पौने एक बजे मौत हुई। वहीं नागौर निवासी नानू देवी ने सुबह चार बजे दम तोड़ दिया। बता दें कि रविवार को तीन मौतें हुईं थीं।

पॉजिटिव व मौत के तांडव से बीकानेर हिल गया है। बावजूद इसके लापरवाह लोग जीवन की कीमत ही नहीं समझ रहे हैं। नासमझी की हदें ये है कि भीड़ में भी बिना मास्क निकले जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मास्क ही एकमात्र बचाव है। अगर मास्क आदि कोविड गाइडलाइन की पालना कर कोरोना की चेन ना तोड़ी गई तो बर्बादी भी बड़ी होगी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM