07 December 2022 10:35 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजू ठेहट हत्याकांड के बीकानेर कनेक्शन ने पूरे बीकानेर में खलबली मचा रखी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस हत्याकांड का सेंटर बीकानेर ही रहा है। इसी वजह से पुलिस टीमें दिन रात एक्शन मोड में दिख रही है। रोहित गोदारा के मर्डर की जिम्मेदारी लेने के बाद ही बीकानेर पुलिस एक्टिव हो गई थी तो सीकर पुलिस भी बीकानेर आई। पता चला कि बीछवाल के ई मित्र से हत्या में शामिल रहे शूटर जतिन मेघवाल को पैसे ट्रांसफर किए गए थे। बीछवाल के ई-मित्र से शुरू हुई जांच भीनासर के किसमीदेसर और श्रीडूंगरगढ़ तक पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए अब तक 10-12 लड़के उठाए, इनमें से 4-5 अभी तक पुलिस कस्टडी में है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीछवाल का ई-मित्र संचालक, किसमीदेसर के दो युवक व बिग्गा के दो रिश्तेदार भाई रडार पर है।
किसमीदेसर के युवकों ने पैसे ट्रांसफर में गंगाशहर के एटीएम का प्रयोग किया बताते हैं। वहीं श्रीडूंगरगढ़ के एक युवक ने सिम खरीद कर अज्ञात युवक को उपलब्ध करवाई थी, इस दौरान उसका रिश्तेदार भी साथ रहा। ऐसा ही कुछ ई-मित्र से पैसे ट्रांसफर होने के मामले में हुआ। अब सवाल यह है कि आखिर किसके कहने पर ऐसा किया गया। पुलिस के मुताबिक इन लड़कों का शूटर जतिन से कोई रिश्ता नहीं था। इन सब ने रोहित गोदारा के गुर्गों के कहने पर ही सारे काम किए। पुलिस ने रोहित गोदारा के चार गुर्गों को चिन्हित किया है। इनमें हिस्ट्रीशीटर व पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के लोग शामिल हैं। पुलिस रोहित सहित इन युवकों की तलाश में लगी है। इसी तलाश के बीच इनसे कनेक्शन रखने वाले आम युवक भी रडार पर हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
15 January 2025 10:30 PM