20 January 2022 11:44 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गुरूवार की पहली रिपोर्ट में एक साथ 281 पॉजिटिव सामने आए हैं। वहीं दूसरी रिपोर्ट आनी बाकी है। आज आए पॉजिटिव में नगरीय व ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों से पॉजिटिव मिले हैं। जहां नगरीय क्षेत्र के लगभग हर हिस्से से कोरोना केस मिले हैं तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में कोलायत के झझू में काफी केस सामने आए हैं। झझू से एक साथ 14 मामले आए हैं, इसके अतिरिक्त कल्याणसर में भी कई पॉजिटिव मिले हैं।
एक तरफ बीकानेर में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा। दूसरी तरफ बुधवार को प्रदेशभर में आए 13 हजार से अधिक कोरोना मरीजों ने चिंता बढ़ा दी है। शादियों का सीजन भी सिर पर है। ऐसे में हर व्यक्ति को सावधान हो जाना चाहिए। लापरवाही भारी पड़ सकती है। आप सभी से अपील है कि मास्क का इस्तेमाल करना ना भूलें। अब सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। देखें सूची




RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM