22 October 2021 02:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। यूआईटी सचिव का कमरा अंदर से लॉक कर आत्महत्या की धमकी देने वाले ठेकेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला आज सुबह का है। पब्लिक पार्क के रख-रखाव(मेंटेनेंस) का ठेकेदार राजेंद्र हटीला यूआईटी सचिव के ऑफिस पेमेंट लेने गया था। पुलिस के अनुसार दो लाख रूपए का भुगतान आज होना था। सचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित के कक्ष में अकाउंटेंट व एक अन्य कर्मचारी मौजूद था। राजेंद्र ने कमरा अंदर से लॉक कर दिया। पेमेंट ना मिलने पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की धमकी भी दी।
सूचना पर सदर पुलिस के एएसआई तनेराव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कक्ष खुलवाया गया। एसडीएम के आदेश पर ठेकेदार राजेंद्र हटीला को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। अभी कुछ देर में ठेकेदार को एसडीएम के समक्ष पेश किया जाएगा।
सूत्रों का कहना है कि ठेकेदार राजेंद्र का बड़ा पेमेंट बकाया चल रहा है, इसमें से आज दो लाख देने को कहा गया था। परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। सूत्रों का कहना है कि अन्य ठेकेदार भी पेमेंट को लेकर परेशान है। मौके पर मौजूद अन्य ठेकेदारों ने भी सचिव पर आरोप लगाए हैं।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM