18 April 2022 04:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 19 अप्रेल मंगलवार की सुबह शहर के विभिन्न हिस्सों की बत्ती गुल हो जाएगी। बिजली कटौती दो पारी में होगी। पहली पारी में सुबह 6 बजे से 8:30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इसके तहत इनकम टैक्स कॉलोनी, कोरल बिल्डिंग, शिवबाड़ी चौराहा, अंबेडकर कॉलोनी गली नंबर 1,3,4,5, नारायण विहार कॉलोनी व जय नारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र प्रभावित होगा।
वहीं दूसरी तरफ एसबीबीजे बैंक, खतूरिया भवन के पास, खजांची भवन, चौपड़ा कटला, राजगढ़ ऑफिस, आंखों का अस्पताल, फोर्टीज अस्पताल व रिलायंस फ्रेश क्षेत्र में सुबह साढ़े छः बजे से साढ़े आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में कपड़े प्रेस, मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग जैसे अनिवार्य काम पहले ही निपटा लेने चाहिए। ताकि कार्यस्थल पर पहुंचने में देर ना हो।
कटौती बिजली उपकरणों के आवश्यक रखरखाव के उद्देश्य से की जा रही है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
25 February 2023 11:28 PM