28 September 2021 05:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रीट 2021 परीक्षा नकल प्रकरण में 13 शिक्षा विभाग कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इन 13 कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर यह कदम उठाया है। मामले की पुलिस जांच चल रही है। डोटासरा ने कहा है कि पुलिस जांच में दोष सिद्ध पर इनकी सरकारी सेवा से बर्खास्तगी की जाएगी।
निलंबित कर्मचारियों में सिरोही के मनोहर लाल, जालोर के मनोहर लाल, जालोर के सुरेश कुमार, जालोर के प्रकाश चौधरी, बाड़मेर के रमेश कुमार, नागौर के रामनिवास बसवाना, नागौर के श्रवण राम, डूंगरपुर के भंवरलाल कड़वासरा, डूंगरपुर के हरिचंद पाटीदार, राजसमंद के मांगीलाल दर्जी,राजसमंद के श्रवण कुमार, भरतपुर के लक्ष्मण सिंह व बूंदी के श्रवण कुमार शामिल है। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज बताया जा रहा है। सभी निलंबित कर्मचारियों की विस्तृत जानकारी के लिए देखें सूची--

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
21 November 2023 02:05 PM