18 September 2026 04:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। पीबीएम के पूर्व अधीक्षक डॉ परमेंद्र सिरोही को मेडिसिन डिपार्टमेंट का विभागाध्यक्ष बना दिया गया है। उन्हें यह पद वरीयता के क्रम में अगले दो वर्ष की अवधि के लिए मिला है।
डॉ सिरोही पर अब इमरजेंसी मेडिसिन, पेलियेटिव मेडिसिन, जीरियाट्रिक मेडिसिन सहित सात यूनिट्स की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके पास विभिन्न विभागों की सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था, नियमित कार्य स्टाफ ड्यूटी से जुड़े कार्य होंगे।
वे प्रिंसिपल व कंट्रोलर के तकनीकी सलाहकार के रूप में भी कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त लगभग सभी तरह की रूटीन व्यवस्थाएं भी उनके अधीन होगी। बता दें कि डॉ सिरोही कोरोना के दौरान पीबीएम अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनका नाम पीबीएम के सफलतम अधीक्षकों की गिनती में शुमार हैं।
RELATED ARTICLES
12 January 2022 10:00 AM