12 March 2020 11:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आयकर विभाग के सर्वे में करोड़ों की अघोषित आय उजागर हुई है। आयकर विभाग के ज्वाइंट कमीश्नर संजीवकृष्ण शर्मा ने बताया कि पीके पारीक व आरके चौधरी के नेतृत्व में दो टीमों ने ग्राहक बनकर प्राथमिक जांच के बाद यह सर्वे किया। जिसमें नोखा रोड़ स्थित लक्ष्मीपति भवन के भागीदारों ने 49 लाख की अघोषित आय उजागर की। वहीं गजनेर रोड़ स्थित गणेश मावा भंडार ने 60 लाख की अघोषित आय उजागर की। बताया जा रहा है कि दोनों प्रतिष्ठानों ने ना तो पिछले वर्ष की विवरणी दाखिल की थी और ना ही चालू वर्ष का कोई अग्रिम टैक्स जमा करवाया।
RELATED ARTICLES
09 October 2020 05:04 PM