03 May 2020 05:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आधी रात को आम से भरे ट्रक में अवैध रूप से बीकानेर आए व्यक्ति होम आइसोलेशन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नयाशहर थाना क्षेत्र की वैद्य मघाराम कॉलोनी निवासी ये परिवार रात तीन बजे घर पहुंच। ख़बरमंडी की ख़बर देखकर नयाशहर पुलिस दो बार इनके घर गई। अलसुबह इनको घर पर ही रहने की हिदायत दी गई। बाद में जांच को आई चिकित्सा विभाग की टीम ने इनको चौदह दिनों तक होम आइसोलेशन में रहने के लिए पाबंद किया। मगर ये लोग उसके बाद भी स्कूटी पर घर से निकले। आस-पड़ौस भी इनके आने से भयाक्रांत है। बताया जा रहा है कि यह नागपुर के हॉट स्पॉट से आए हैं, वहीं वाया कोटा बीकानेर पहुंचे हैं। कोटा भी राजस्थान के मुख्य तीन कोरोना हॉट स्पॉट में शामिल है। ऐसे में नागपुर व कोटा से आने वाले इन संदिग्धों का नियमों की धज्जियां उड़ाकर घर से बाहर निकलना निर्दोष कॉलोनीवासियों के लिए ख़तरा बन सकता है। ख़बरमंडी के पास एक पाठक ने सबूत के तौर पर इनके बाहर जाने का वीडियो भेजा। इस वीडियो में स्कूटी चलाने वाला युवक नागपुर से आया था। देखें वीडियो
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
10 August 2024 10:38 AM