11 September 2026 08:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीजेपी व कांग्रेस नगर निगम में अपनी सरकार बनाने की तैयारियां युद्ध स्तर पर कर रही है। दोनों ने अपने अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी कर ली है। हालांकि कांग्रेस की बाड़ाबंदी से ताकतवर प्रत्याशी नदारद है।
इस बीच ख़बर आ रही है कि बीकानेर बीजेपी अपने सभी पार्षद प्रत्याशियों को जोधपुर ले गई है। जोधपुर के प्राइड रिसोर्ट में सभी प्रत्याशियों के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। बीती रात तक सभी को बीकानेर के ही दो रिसोर्ट में रखा गया था। बाद में बीकानेर से जोधपुर कूच कर लिया गया।
पता चला है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस पूरी प्रक्रिया की पूरी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जोधपुर के होटल में सभी प्रत्याशियों को अनिवार्य रूप से बुलाने को कहा गया था। 78 प्रत्याशियों व एक विजयी प्रत्याशी को होटल प्राइड में रखा गया है।
बता दें कि पार्षद चुनाव के नतीजों के बाद महापौर व उपमहापौर चुने जाएंगे। इसके लिए बाकायदा जीते हुए 80 पार्षद वोट करेंगे। ऐसे में बोर्ड बनाने के लिए इन पार्षदों को अपनी तरफ रखना होता है।
मगर पार्षदों के इधर उधर होने की आशंकाओं के चलते बाड़ाबंदी कर सभी को काबू में लिया जाता है। बता दें कि हनुमानगढ़ बीजेपी ने बीकानेर की जयपुर रोड़ के होटल वेस्टा में बाड़ाबंदी की है।
RELATED ARTICLES
24 June 2021 01:38 PM