27 July 2021 05:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रिश्वतखोर पटवारी पर एसीबी डीवाईएसपी वेदप्रकाश लखोटिया की गाज गिर पड़ी है। मामला श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ का है। जहां जसविंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने इंतकाल व केसीसी फाइल बनाने हेतु पटवारी श्रीराम पुत्र खेताराम नायक से संपर्क किया था। आरोपी पटवारी ने इंतकाल चढ़ाने के बदले पांच हजार रूपए की रिश्वत मांगी। जसविंद्र ने एसीबी के डीवाईएसपी वेदप्रकाश लखोटिया से पटवारी की शिकायत की। जिस पर जाल बिछाया गया। चार हजार रूपए की रिश्वत देने पर सहमति बनी। सत्यापन के समय एक हजार रूपए दिए गए। वहीं आज तीन हजार रूपए की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों दबोच लिया गया।
उल्लेखनीय है कि वेदप्रकाश लखोटिया लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
13 January 2022 12:42 PM