14 June 2023 12:35 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में दूर दराज की गरीब बस्तियां ही नहीं बल्कि पॉश इलाके भी सिस्टम की अनदेखी से गढ्ढ़े में है। मामला पंचशती सर्किल का है। पंचशती सर्किल पर सीवर लाइन का ढ़क्कन पिछले पंद्रह दिनों से खुला पड़ा है। कभी कोई वाहन इस गड्ढ़े की चपेट में आ रहा है तो कभी कोई इंसान। यहां से दिनभर में हजारों वाहन गुजरते हैं। सूत्रों की मानें तो दो दिन पहले एक स्कूटी का आगे का चक्का गड्ढ़े में चला गया था। उसका नुकसान भी बताते हैं, हालांकि जान बच गई। अगर भारी बरसात आई तो ये गड्ढा कई हादसों का कारण बनेगा। बताया जा रहा है कि गड्ढ़े में पानी भी भर जाता है। पंद्रह दिनों से मुख्य मार्ग के इस खतरे पर संबंधित की नज़र नहीं गई या नज़र फेल ली गई यह तो नहीं पता मगर यह गड्ढ़ा नगर निगम के सिस्टम में हो रखे गड्ढों की कहानी स्पष्ट तौर पर कहता है।

उल्लेखनीय है कि बीकानेर के विभिन्न इलाकों में सीवर लाइन व सड़क के ऐसे सैकड़ों गड्ढ़े मिल जाएंगे। जहां वोट व टैक्स दोनों ही देने वाला आम नागरिक पीड़ा पाता है। झल्लाता है मगर कुछ नहीं कर पाता, क्योंकि उसके टैक्स के पैसे से वेतन पा रहे सरकारी कर्मचारी व वोट से कुर्सी पाने वाले नेता, दोनों ही नाकारा है। देखें फोटो
आपके इलाके की भी ऐसी ही दुर्दशा है तो हमें इस नंबर(ख़बरमंडी न्यूज़ 9549987499) पर बताएं।
RELATED ARTICLES
10 October 2024 07:31 PM